डेटा प्रोटेक्शन लॉ से कमजोर हो सकता है RTI- नीति आयोग ने दी थी चेतावनी, फिर भी बिना सुधार के बिल हुआ पास

नया डेटा सुरक्षा कानून संसद में पारित हो चुका है और राष्ट्रपति से मंजूरी भी मिल चुकी है। हालांकि अभी तक यह लागू नहीं हुआ है, क्योंकि इसके कार्यान्वयन के लिए आवश्यक नियमों का इंतजार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नए डेटा प्रोटेक्शन लॉ से कमजोर हो जाएगा आरटीआई?
  • विपक्ष और सिविल सोसाइटी ने किया विरोध
  • नीति आयोग ने भी इस प्रावधान पर जताई थी आपत्ति

केंद्र के नए डेटा प्रोटेक्शन लॉ को लेकर बहस छिड़ी है। यह लॉ संसद में तो पास हो गया है, लेकिन इसके कुछ प्रावधानों को विपक्ष और सिविल सोसाइटी के साथ-साथ सरकार के अंदर भी विरोध देखने को मिल रहा है। खुद नीति आयोग इस कानून को लेकर सरकार को चेता चुका है। हालांकि सरकार इसे इग्नोर कर आगे बढ़ चुकी है।

End of Feed