2 अरब डॉलर का आर्थिक पैकेज, जॉइंट विजन डॉक्यूमेंट...आज होगी पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की मुलाकात, एजेंडे में क्या-क्या?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार शाम दिल्ली पहुंचे बालेन शाह के साथ 34 सदस्यीय उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल और एक अलग व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

Balen Shah India Visit: भारत और नेपाल के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाई देने के लिए सोमवार (23 नवंबर) का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उच्चस्तरीय द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मार्च 2026 में नेपाल की सत्ता संभालने के बाद बालेन शाह की यह पहली भारत यात्रा और पहला द्विपक्षीय विदेश दौरा है, जिस पर न केवल दोनों देशों बल्कि पूरे दक्षिण एशिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

Balen and Modi

पीएम मोदी से मिलेंगे बालेन शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर रविवार शाम दिल्ली पहुंचे बालेन शाह के साथ 34 सदस्यीय उच्चस्तरीय सरकारी प्रतिनिधिमंडल और एक अलग व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इसमें नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले और प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यंजनकर शामिल हैं। रविवार को दिल्ली पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसके बाद शाम को भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने उनसे मुलाकात कर द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

End of Feed