Nepal Plane Crash: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगों के परिवार के लिए सहायता राशि की घोषणा की है। सीएम योगी ने 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने कहा है कि पीड़ित परिवारों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही सीएम ने पार्थिव शरीर को सरकारी खर्चे पर उनके गृह स्थान पहुंचाने का निर्देश दिया है। CM योगी ने कुशीनगर में बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की दुःखद मृत्यु का भी संज्ञान लिया। मृत किसान के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
देश
Nepal Plane Crash: पीड़ित परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी योगी सरकार, हादसे में गाजीपुर के 4 लोगों की हुई मौत
- Written by: आलोक कुमार राव
- Updated Jan 18, 2023, 12:53 PM IST
