नेपाल में भारत की 19 सदस्यीय फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा, चीन में 500 भारतीय सुरक्षित; अबतक 788 लोगों की मौत

Nepal Flood: भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को रात को ताजा बुलेटिन जारी कर बताया कि करीब 500 भारतीय नागरिक अभी चीन की तरफ मौजूद हैं, जो सुरक्षित हैं।

Nepal Flood: नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अबतक 788 लोगों की मौत हो चुकी है और शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। अधिकारियों ने भोटेकोशी नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। इस बीच, भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को रात को ताजा बुलेटिन जारी कर बताया कि करीब 500 भारतीय नागरिक अभी चीन की तरफ मौजूद हैं, जो सुरक्षित हैं।

Nepal Flood

नेपाल में बाढ़ का कहर

फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

नेपाल में हालिया आपदा के बाद भारत की ओर से राहत और बचाव प्रयास लगातार जारी हैं। पीड़ितों की पहचान और सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश में मदद के लिए विशेष टीमें भी नेपाल भेजी गई हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 30 अगस्त 2026 को रात 9:30 बजे तक भारतीय फोरेंसिक और टनल रेस्क्यू टीमें नेपाल में सक्रिय हैं।

End of Feed