न तो कार्यकर्ता... न ही पोलिंग एजेंट, बिहार में राहुल गांधी के लिए हो रही मुफ्त मार्केटिंग, AAP का कांग्रेस पर करारा हमला

दिल्ली में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। यह आरोप AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए कांग्रेस ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा बिहार चुनाव को लेकर भारद्वाज ने कहा कि न तो कांग्रेस के पास कार्यकर्ता हैं और न ही पोलिंग एजेंट। फिर भी बिहार में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।

AAP Attack on Congress: आम आदमी पार्टी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ मिलीभगत की और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए बिना कोई जमीनी अभियान चलाए करोड़ों रुपये बहा दिए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने आप के आरोपों का कड़ा खंडन करते हुए उन्हें मनगढ़ंत और निराधार बताया। एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि शहर कांग्रेस नेतृत्व के खुलासे से उस बात की पुष्टि होती है जिसका उनकी पार्टी को लंबे समय से संदेह था कि कांग्रेस ने इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि भाजपा को जिताने में मदद करने के लिए लड़ा था।

Saurabh Bharadwaj

AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Photo-PTI)

कांग्रेस ने करोड़ों खर्च किए फिर भी नहीं खोल पाई खाता-सौरभ भारद्वाज

आप नेता ने दावा किया कि कांग्रेस ने आप के हर वरिष्ठ नेता को निशाना बनाया। लगभग 46 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें 44 करोड़ रुपये नकद भी शामिल थे और फिर भी अपना खाता नहीं खोल पाई। उन्होंने आगे कहा कि आमतौर पर लोग अनुमान लगाते हैं कि एक पार्टी दूसरी पार्टी का समर्थन कर रही है। लेकिन इस बार, यह स्वीकार किया गया है कि कांग्रेस ने जानबूझकर दिल्ली में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम किया। यहां तक कि बुद्धिजीवी कांग्रेस समर्थकों को भी पूछना चाहिए कि उनकी पार्टी क्या कर रही है। भारद्वाज ने आगे दावा किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस आलाकमान ने अपनी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकों के दौरान इस फैसले को मंजूरी दी।

End of Feed