LIVE

आज की ताजा खबर 2 सितंबर LIVE : मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, खराब मौसम के कारण दिल्ली में उड़ानों पर असर, बरसात से गुरुग्राम बना तालाब! वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास का निर्देश

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 2 सितंबर 2025 की बड़ी खबरें:
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। बीते दिन राजधानी के कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। जिससे सड़कों पर पानी भर गया और यातायात काफी प्रभावित हो गया। आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। खराब मौसम के कारण दिल्ली में उड़ानों पर असर पड़ा है। करीब 139 फ्लाइट पर असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि उड़ान की स्थिति की जांच करके निकलें और यात्री एयरलाइंस के संपर्क में रहें। वहीं चीन में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट से भारत को कई महत्वपूर्ण फायदे हुए हैं। इस समिट ने भारत को न केवल क्षेत्रीय मंच पर अपनी कूटनीतिक स्थिति मजबूत करने का अवसर दिया, बल्कि उसे वैश्विक राजनीति में भी अपनी भूमिका को और प्रभावशाली बनाने का मौका मिला। SCO में भारत की सक्रिय भागीदारी से यह साफ हुआ कि वह अपने पड़ोसी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता देता है और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर गंभीर है। उधर मनोज जरांगे ने चेतावनी दी कि यदि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, समुदाय की आरक्षण संबंधी मांगों पर ध्यान नहीं देते हैं तो पांच करोड़ से अधिक मराठा मुंबई आ जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मराठा मुंबई आने का इंतजार कर रहे हैं। वे सही समय का इंतजार कर रहे हैं,आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

रवि वैश्यUpdated Sep 2, 2025, 14:49 IST
Follow on Google News

SEPT 02, 2025 14:49 IST

मराठा आंदोलन पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई

मराठा आंदोलन को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। जिसमें कोर्ट ने मराठा प्रदर्शनकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द जगह को खाली करने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि कल की सुनवाई के बाद राज्य सरकार ने क्या काम किया? पुलिस को मोबाइल वैन का डेटा जमा करना चाहिए।
SEPT 02, 2025 13:44 IST

कुछ लोगों ने मेरी मां को गाली दी, यह हर मां-बेटी का अपमान, आहत होकर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी के मंच से दी गई भद्दी बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रस-राजद के मंच से मेरी मां का अपमान हुआ। ये अपमान बिहार के सभी माताओं का अपमान है। बिहार में जो कुछ दिन पहले हुआ मैंने कभी कल्पना तक नहीं की था।
SEPT 02, 2025 12:51 IST

सेमीकॉन इंडिया 2025 में PM मोदी का जुदा अंदाज

सेमीकॉन इंडिया 2025 में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन में पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से पूछ लिया- तालियाँ इसलिए बजा रहे हैं क्योंकि मैं गया था या वापस आने के लिए?
SEPT 02, 2025 12:29 IST

तियानजिन में दिखा रूस-चीन दोस्ती का रंग

पुतिन ने शी जिनपिंग को "प्रिय दोस्त" कहकर संबोधित किया और कहा कि बीजिंग के साथ मास्को के संबंध अभूतपूर्व रूप से उच्च स्तर पर हैं। अपनी औपचारिक वार्ता के बाद उन्होंने अपने कुछ शीर्ष सहयोगियों के साथ चाय पर एक और बैठक करने की योजना बनाई है।
SEPT 02, 2025 12:20 IST

'वह दिन दूर नहीं जब भारत की सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि दुनिया भारत पर भरोसा करती है। दुनिया भारत के साथ सेमीकंडक्टर का भविष्य बनाने के लिए तैयार है। बता दें 2 से 4 सितंबर 2025 तक चलने वाला यह तीन दिवसीय सम्मेलन भारत में एक मजबूत, सशक्त और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इको-सिस्टम को आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा।
SEPT 02, 2025 10:40 IST

कोलकाता जा रहे विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

नागपुर से कोलकाता जा रहे एक विमान को पक्षी के टकराने के बाद नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी। जिस वक्त ये घटना हुआ उस समय विमान में 272 यात्री सवार थे। हवा में एक पक्षी से टकराने के कारण विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट की समय पर की गई कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
SEPT 02, 2025 09:51 IST

श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार आंठवे दिन भी स्थगित

लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद श्री माता वैष्णो देवी यात्रा लगातार आंठवे दिन भी स्थगित रही
SEPT 02, 2025 09:50 IST

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100

अफ़ग़ान मीडिया और रिसर्च सेंटर के प्रमुख अब्दुल जब्बार बेहिर ने अल अरबिया को दिए एक साक्षात्कार में स्थानीय अधिकारियों और दूरदराज के इलाकों से मिली रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में 6 तीव्रता के भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1100 हो गई है और 3,500 से ज़्यादा लोग घायल हुए हैं।
SEPT 02, 2025 09:15 IST

बरसात से गुरुग्राम बना तालाब! वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लास का निर्देश

सोमवार को हुई तेज बारिश ने गुरुग्राम को तालाब में तब्दील हो गया। महज तीन घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव और भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने और कॉरपोरेट ऑफिसों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है।
SEPT 02, 2025 08:47 IST

खराब मौसम के कारण दिल्ली में उड़ानों पर असर

खराब मौसम के कारण दिल्ली में उड़ानों पर असर पड़ा है। करीब 139 फ्लाइट पर असर पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि उड़ान की स्थिति की जांच करके निकलें और यात्री एयरलाइंस के संपर्क में रहें।
SEPT 02, 2025 07:52 IST

आज मेरठ से बरेली तक तेज बारिश का रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिससे इलाकों में जलभराव, सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं लोगों को झेलनी पड़ रही है। खराब मौसम का प्रभाव बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। तेज बारिश के कारण एहतियातन कई जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने आज यूपी के 13 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 12 जिलों में बहुत तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी है। इसके अलावा कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
SEPT 02, 2025 07:50 IST

भारत का SCO समिट में मास्टरस्ट्रोक: पाकिस्तान हुआ किनारे

चीन में हाल ही में आयोजित हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट से भारत को कई महत्वपूर्ण फायदे हुए हैं। इस समिट ने भारत को न केवल क्षेत्रीय मंच पर अपनी कूटनीतिक स्थिति मजबूत करने का अवसर दिया, बल्कि उसे वैश्विक राजनीति में भी अपनी भूमिका को और प्रभावशाली बनाने का मौका मिला। SCO में भारत की सक्रिय भागीदारी से यह साफ हुआ कि वह अपने पड़ोसी देशों के साथ सहयोग को प्राथमिकता देता है और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर गंभीर है।
SEPT 02, 2025 07:50 IST

ट्रंप के पूर्व सलाहकार जॉन बोल्टन ने लिया यूएस राष्ट्रपति को निशाने पर

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति की तीखी आलोचना की है। बोल्टन ने कहा है कि टैरिफ नीति ने भारत को सोवियत संघ के साथ शीत युद्ध के संबंधों से दूर करने और चीन से बढ़ते खतरे से निपटने के पश्चिमी प्रयासों को दशकों से ध्वस्त कर दिया है। एक्स पर कई पोस्ट में बोल्टन ने ट्रंप पर अपने आर्थिक दृष्टिकोण से रणनीतिक लाभ को खतरे में डालने का आरोप लगाया, साथ ही कहा कि इस नीति ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को पूर्व में भू-राजनीतिक परिदृश्य को नया रूप देने का अवसर दिया है।
SEPT 02, 2025 07:49 IST

'दो महान देश मिलकर इस समस्या का समाधान निकालेंगे...'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत द्वारा टैरिफ शून्य करने की पेशकश की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद, वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने विश्वास व्यक्त किया कि वाशिंगटन और नई दिल्ली मौजूदा तनावों को सुलझा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल की निरंतर खरीद की आलोचना की, जिससे यूक्रेन में मास्को के युद्ध को बढ़ावा मिलने का खतरा था।
SEPT 02, 2025 07:49 IST

दिल्ली से गुरुग्राम तक महाजाम, दरिया बनी द्वारका एक्सप्रेसवे

सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हुई भारी बारिश ने द्वारका एक्सप्रेसवे की पोल खोल दी। सर्विस लेन में जलभराव के कारण रास्ता अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। करीब 11 हजार करोड़ की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे की ड्रेनेज व्यवस्था बुरी तरह फेल हो गई।
SEPT 02, 2025 07:49 IST

बिहार में राहुल गांधी के लिए हो रही मुफ्त मार्केटिंग, AAP का कांग्रेस पर हमला

दिल्ली में भाजपा को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। यह आरोप AAP की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी पर लगाया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके लिए कांग्रेस ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। इसके अलावा बिहार चुनाव को लेकर भारद्वाज ने कहा कि न तो कांग्रेस के पास कार्यकर्ता हैं और न ही पोलिंग एजेंट। फिर भी बिहार में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।
SEPT 02, 2025 07:48 IST

पढ़ाई पर मौसम की मार! आज भी बंद रहेंगे देहरादून के सभी स्कूल

मौसम विभाग ने आज देहरादून में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके मद्देनजर आज जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।