PM Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: पीएम मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि, राहुल-प्रियंका ने याद करते हुए क्या लिखा?

PM Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस और राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने नेहरू के आधुनिक, वैज्ञानिक और समावेशी भारत के विजन को याद किया, जबकि राहुल गांधी ने उनके लोकतंत्र, समानता और आत्मनिर्भर भारत के सपने को प्रेरणादायक बताया। नेहरू की जयंती देशभर में बाल दिवस के रूप में भी मनाई जा रही है।

PM Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

pm nehru news

नेहरू जयंती पर PM मोदी से राहुल गांधी तक ने किया याद। ANI

उनका दृष्टिकोण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा: कांग्रेस

उनकी जयंती पर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर नेहरू के आधुनिक, वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और समावेशी भारत के विजन को याद किया। कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। आधुनिक, वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और समावेशी भारत को लेकर उनका दृष्टिकोण पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और प्रगति में उनके स्थायी योगदान को हम दिल से नमन करते हैं।"

End of Feed