NEET पेपर लीक: छात्रों से मिलने आज ट्रेन से कोटा पहुंचेंगे राहुल गांधी, BJP बोली- कांग्रेस ने लिया 'टूलकिट गैंग' का सहारा

कांग्रेस यह आंदोलन ऐसे दौर में शुरू करने जा रही है, जब कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) नाम का डिजिटल ग्रुप पहले से ही NEET परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ माहौल बना चुका है। CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके फिलहाल देशव्यापी अभियान पर निकले हुए हैं।

Rahul Gandhi Kota rally: कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार से देश भर में NEET पेपर लीक के मुद्दे पर अपने देशव्यापी अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल के इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से हो रही है। वह ट्रेन के जरिए कोटा पहुंचेंगे। राजस्थान के बाद प्रयागराज, पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में भी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस का दावा है कि इस अभियान में छात्र, परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग शामिल होंगे।

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी।

कांग्रेस यह आंदोलन ऐसे दौर में शुरू करने जा रही है, जब कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) नाम का डिजिटल ग्रुप पहले से ही NEET परीक्षा और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ माहौल बना चुका है। CJP ने 6 जून को दिल्ली के जंतर मंतर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, और उसके संस्थापक अभिजीत दिपके फिलहाल देशव्यापी अभियान पर निकले हुए हैं। जयपुर में प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने थप्पड़ भी मारा है।

End of Feed