NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी यादव के पीएस ने बुक करवाया था कमरा, बिहार डिप्टी सीएम का बड़ा दावा

NEET Paper Leak Case: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बताया है कि तेजस्वी यादव के निजी सचिव प्रीतम यादव ने ही नीट पेपर लीक के मुख्य आरोपी सिकंंदर के लिए पटना में गेस्ट हाउस बुक करवाया था। इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोनों से पूछताछ की जानी चाहिए।

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया है। उन्होंंने आरोप लगाते हुए कहा है कि नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने कमरा बुक करवाया था। विजय सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा है कि पेपर लीक के आरोपी सिकंदर के लिए तेजस्वी यादव के सचिव प्रीतम यादव ने ही पटना में गेस्ट हाउस बुक करवाया था। उन्होंने कहा, इस मामले की जांच होनी चाहिए और सीबीआई को तेजस्वी यादव और प्रीतम कुमार से पूछताछ करनी चाहिए, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि नीट पेपर लीक में किसका हाथ है।

Vijay Sinha

विजय सिन्हा

विजय सिन्हा ने बताया कि इस ममाले में मैंने विभागीय जांच कराई है। जानकारी सामने आई है कि 1 मई को तेजस्वी यादव के सचिव प्रीतम कुमार ने आरसीडी कर्मचारी प्रदीप कुमार को फोन करके सिकंदर के लिए एनएचएआई गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने के लिए कहा था। इसके बाद 4 मई को भी दोबारा उन्होंने फोन किया था। इस दौरान विजय सिन्हा ने दोनों के लिए हुई कॉल डिटेल्स को भी दिखाया।

End of Feed