Tripura Flood: देवदूत बनी NDRF, नवजात बच्चे और उसकी मां का बाढ़ प्रभावित इलाके से किया रेस्क्यू

Tripura Flood: त्रिपुरा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अबतक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमों, वायुसेना के हेलीकॉप्टरों और सेना की टुकड़ियों को तैनात किया है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुदरत के कहर ने छीन ली सांसें।
  • देवदूत बनकर लोगों को बचा रही NDRF।
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सामने आया VIDEO।

Tripura Flood: त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 65 हजार से ज्यादा लोगों का आशियाना छिन गया। बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में तेजी से राहत एवं बचाव का कार्य भी जारी है। इस बीच, दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर सामने आई। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कर्मियों ने एक नवजात और उसकी मां का रेस्क्यू किया।

Tripura Flood

त्रिपुरा में बाढ़ का कहर

राहत एवं बचाव कार्य जारी

एनडीआरएफ लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को नाव की मदद से राहत शिविरों तक पहुंचाने का काम कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बाढ़ प्रभावित राज्य का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में नाव में एक नवजात अपनी मां के साथ दिखाई दे रहा है। मां घबराई हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, एनडीआरएफ कर्मी उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। महिला के अलावा नाव में अन्य लोग भी मौजूद हैं।

End of Feed