देश

Tripura Flood: देवदूत बनी NDRF, नवजात बच्चे और उसकी मां का बाढ़ प्रभावित इलाके से किया रेस्क्यू

Tripura Flood: त्रिपुरा में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की वजह से अबतक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमों, वायुसेना के हेलीकॉप्टरों और सेना की टुकड़ियों को तैनात किया है। फिलहाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

Image

त्रिपुरा में बाढ़ का कहर

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कुदरत के कहर ने छीन ली सांसें।
  • देवदूत बनकर लोगों को बचा रही NDRF।
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सामने आया VIDEO।

Tripura Flood: त्रिपुरा में मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 65 हजार से ज्यादा लोगों का आशियाना छिन गया। बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा में तेजी से राहत एवं बचाव का कार्य भी जारी है। इस बीच, दिल को छू लेने वाली एक तस्वीर सामने आई। राहत एवं बचाव कार्य में जुटे राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कर्मियों ने एक नवजात और उसकी मां का रेस्क्यू किया।

राहत एवं बचाव कार्य जारी

एनडीआरएफ लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को नाव की मदद से राहत शिविरों तक पहुंचाने का काम कर रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बाढ़ प्रभावित राज्य का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में नाव में एक नवजात अपनी मां के साथ दिखाई दे रहा है। मां घबराई हुई प्रतीत हो रही है। हालांकि, एनडीआरएफ कर्मी उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। महिला के अलावा नाव में अन्य लोग भी मौजूद हैं।

केंद्र ने त्रिपुरा को दी 40 करोड़ की मदद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित त्रिपुरा के लिए 20 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। साथ ही बाढ़ राहत और बचाव कार्यों में राज्य सरकार की सहायता के लिए एनडीआरएफ की 11 टीम, सेना की तीन टुकड़ियां और वायुसेना के चार हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

अभूतपूर्व बाढ़ ने बढ़ाई परेशानियां

सनद रहे कि मुख्यमंत्री माणिक साहा ने त्रिपुरा की बाढ़ का अभूतपूर्व करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में अभूतपूर्व बाढ़ आई है। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के लिए कहा गया है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article