नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA को बिहार में मिलेगी शानदार जीत, भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने चुनावों को लेकर कही ये बात

Bihar Election: BJP के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार में मजबूत बना हुआ है और आगामी चुनावों में 200 से अधिक सीटें जीतने के लिए तैयार है।

Bihar Election: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार में मजबूत बना हुआ है और आगामी चुनावों में 200 से अधिक सीटें जीतने के लिए तैयार है। उनकी यह टिप्पणी पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह द्वारा अपनी राजनीतिक पार्टी आप सबकी आवाज का प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सूरज पार्टी में विलय के बाद आई है।

Shahnawaz Hussain

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 200 से अधिक सीटें जीतेगी: शाहनवाज हुसैन

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए मजबूत- हुसैन

हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए मजबूत है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि कोई किसी से हाथ मिलाता है या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और बिहार में 200 से अधिक सीटें जीतेंगे। हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। इस बीच, पार्टी में सिंह का स्वागत करते हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पूर्व नौकरशाह से राजनेता बने सिंह को बड़ा भाई और बिहार के राजनीतिक और सामाजिक ताने-बाने की गहरी समझ रखने वाला एक अनुभवी नेता बताया।

End of Feed