NDA के घटकों को अहमियत देने पर BJP ने रखा खास ख्यालः डिनर के बाद साझेदारों के साथ बैठे PM, शाह ने भी और साथियों को साधा

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 20, 2023, 07:50 AM IST

NDA Mission for Elections: पीएम मोदी ने एनडीए को क्षेत्रीय आकांक्षाओं का ऐसा खूबसूरत ‘इंद्रधनुष’ करार दिया, जो देशवासियों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा था कि वहीं इसके मुकाबले के लिए बना विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ मजबूरी का गठबंधन है। वह भ्रष्टाचार और परिवारवाद की नीति पर आधारित है।

NDA Mission for Elections: साल 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने कमर कसते हुए 38 दलों को अपने साथ लिया है। हालांकि, बीजेपी ने इस बार इस बात का खासा ख्याल रखा कि किसी भी साझेदार/घटक को यह न लगे या संदेश जाए कि वह गठजोड़ की इस छतरी के नीचे किसी से भी कम है।

NDA

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

दरअसल, 18 जुलाई 2023 को एनडीए की बैठक में बीजेपी नेतृत्व की ओर से घटक दलों (अपने गठबंधन के सहयोगियों) को अहमियत देने का खास ख्याल रखा। रात्रिभोज के बाद प्रधानमंत्री मोदी एनडीए साझेदार सीएम और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ बैठे। ऐसे लोगों में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, नागालैंड के सीएम नेइफियो रियो, तमिलनाडु के पूर्व सीएम ई.पलानीसामी और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी (हम प्रमुख) शामिल रहे। ये सभी पीएम मोदी के साथ एक ही टेबल पर बैठे नजर आए।

End of Feed