Monsoon Session 2026: मानसून सत्र से पहले NDA की आज अहम बैठक, राजनाथ सिंह के घर तैयार होगी सरकार की रणनीति

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले आज एनडीए की अहम संसदीय रणनीति बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होगी। बैठक में सरकार मानसून सत्र के एजेंडे और रणनीति को अंतिम रूप देगी। वहीं, 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है। सरकार इस सत्र में आयकर, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, राष्ट्रीय सम्मान और MSME से जुड़े पांच नए विधेयक पेश करने के साथ-साथ FCRA संशोधन विधेयक और विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक को भी आगे बढ़ाने की तैयारी में है।

Monsoon Session: मानसून सत्र से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज शुक्रवार को अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक राजनाथ सिंह के आवास पर होगी। राजनाथ सिंह ही इस पार्लियामेंट्री स्ट्रेटेजी मीटिंग की अध्यक्षता करेंगे। जानकारी के मुताबिक, यह मीटिंग आने वाले मानसून सेशन 2026 के लिए सरकार के एजेंडा को फाइनल करने के लिए होगी। बता दें कि मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। यह सत्र 13 अगस्त तक चलेगा। वहीं, सरका ने 19 जुलाई को ऑल पार्टी मीटिंग भी बुलाई है।

rajnath singh (2)

राजनाथ सिंह के आवास पर होने जा रही एनडीए नेताओं की बैठक। PTI

मानसून सत्र में सरकार लाएगी ये 5 अहम बिल

End of Feed