Real NCP:शरद पवार को झटका, अजित पवार गुट 'असली NCP', महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने सुनाया फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 10:11 PM IST

NCP VS Real NCP: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर ने कहा कि अजित पवार की एनसीपी ही असली एनसीपी है।

NCP VS Real NCP: शरद पवार को बड़ा झटका देते हुए, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने गुरुवार को फैसला सुनाया कि अजीत पवार के नेतृत्व वाला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गुट ही असली राजनीतिक दल है, स्पीकर नार्वेकर ने कहा, 'मेरा मानना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ही असली राजनीतिक पार्टी है। अजित पवार के पास 41 विधायकों के साथ विधायी बहुमत है। यह निर्विवाद है।'

NCP VS Real NCP

अजित पवार की एनसीपी ही असली एनसीपी है, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर का फैसला

महाराष्ट्र विधानसभा में एनसीपी के कुल 53 विधायक हैं, जहां अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट के पास 41 विधायकों के साथ बहुमत है, वहीं उनके चाचा शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के पास 12 विधायकों का समर्थन है।

End of Feed