Sharad Pawar: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। न सिर्फ बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति में खटपट जारी है, महायुति में भी सीटों पर पेच फंसदा दिख रहा है। शरद पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (
शरद पवार ने की बैठक
शरद पवार ने शुक्रवार को पुणे शहर और जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की और इसके बाद विधायकों और नवनिर्वाचित सांसदों के साथ भी एक बैठक की थी। एसीपी (शरदचंद्र पवार) पुणे इकाई के प्रमुख प्रशांत जगताप पहली बैठक में शामिल हुए थे। जगताप ने बताया कि बैठक में पवार ने सदस्यों से कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कम सीटों पर चुनाव सिर्फ इसलिए लड़ा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन बरकरार रहे।
चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा
जगताप ने कहा, उन्होंने संकेत दिए हैं कि विधानसभा चुनाव में स्थिति अलग होगी। उन्होंने बताया कि एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख ने पुणे, बारामती, मावल और शिरूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में स्थिति की भी समीक्षा की। दूसरी बैठक में शामिल हुए पार्टी के एक अन्य नेता ने बताया कि पवार ने सांसदों और विधायकों से विधानसभा चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। इस बीच, पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह सीट बंटवारे के दौरान कितनी सीटें मांगेगी।
