देश

'मुझे मारने के लिए दी गई 50 लाख की सुपारी', पांच लोगों को दिया गया ठेका- NCP नेता छगन भुजबल

अजित गुट के नेता छगन भुजबल को एक धमकी भरा पत्र मिला है। भुजबल ने कहा कि मैंने ये पत्र पुलिस को दे दिया है। अजित गुट के नेता छगन भुजबल ने कहा कि मुझे अपने कार्यालय में एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि मुझे मारने के लिए किसी को 50 लाख रुपये की सुपारी दी गई है।

Image

NCP नेता छगन भुजबल को मिली जान से मारने की धमककी

Photo : ANI

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता छगन भुजबल ने आधिकारिक तौर पर जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने की बात स्वीकार की है। शनिवार को खबर की पुष्टि करते हुए, भुजबल ने कहा कि धमकियां और हमले पहले भी हुए थे। "मुझे अपने कार्यालय में एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि मुझे मारने के लिए किसी को 50 लाख रुपये की सुपारी दी गई है। पत्र में कार नंबर, फोन नंबर और बैठकों के स्थान जैसे विवरण हैं। एनसीपी नेता छगन भुजबल ने कहा, ''अब कई महीनों से कॉल आ रहे हैं। चूंकि मैं राजनीति में शामिल हूं, इसलिए पहले भी धमकियां और हमले होते रहे हैं।

पांच लोगों को भुजबल को मारने का दिया गया ठेका

भुजबल ने कहा कि हमेशा की तरह, मैंने यह पत्र पुलिस को भेज दिया है। बता दें इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक छगन भुजबल को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। एक अज्ञात व्यक्ति ने नासिक स्थित उनके कार्यालय में पत्र भेजकर उन्हें जान से मारने की सुपारी देने की जानकारी दी। छगन भुजबल के कार्यालय ने बताया कि पत्र में दावा किया गया है कि यह ठेका पांच लोगों को दिया गया है।

इसमें कहा गया है कि भुजबल के समर्थकों ने उनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की है। नासिक पुलिस इस पत्र की जांच कर रही है। नासिक पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे यह भी देख रहे हैं कि क्या राकांपा नेता को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करने की आवश्यकता है। यह धमकी चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को राकांपा का नाम और चुनाव चिह्न आवंटित करने के कुछ दिनों बाद आई है, यह फैसला पार्टी के संस्थापक शरद पवार के नेतृत्व वाले गुट के लिए एक बड़ा झटका था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!