NCP नेता छगन भुजबल ने जाति जनगणना पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, बोले- 'हम कर रहे थे 1992 से इसकी मांग'

Caste Census: छगन भुजबल ने केंद्र सरकार के जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया और इसे 1992 से लंबित मांग बताया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी जाति जनगणना कराने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया है और जाति जनगणना के लिए लगातार वकालत करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को श्रेय दिया है।

Caste Census: एनसीपी नेता छगन भुजबल ने केंद्र सरकार के दशकीय जनगणना के साथ-साथ जाति जनगणना कराने के फैसले का स्वागत किया और इसे 1992 से लंबित मांग बताया। उन्होंने कहा कि इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि ओबीसी, दलित और आदिवासियों को सहायता मिलेगी। एनसीपी नेता भुजबल ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है। हम 1992 से इसकी मांग कर रहे हैं... यह अच्छा है कि इस बार फैसला लिया गया है और अब जैसे दलितों और आदिवासियों को लाभ मिलता है, वैसे ही ओबीसी को भी लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Chhagan Bhujbal

छगन भुजबल ने जाति जनगणना पर केंद्र के फैसले की सराहना की

कांग्रेस ने भी जाति जनगणना का किया स्वागत

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी जाति जनगणना कराने के केंद्र के फैसले का स्वागत किया है और जाति जनगणना के लिए लगातार वकालत करने के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को श्रेय दिया है। वेणुगोपाल ने कहा कि आखिरकार वे (केंद्र सरकार) इस बात पर सहमत हो गए कि जाति जनगणना देश की जरूरत है और समय की मांग है। पिछले 3-4 सालों से, (लोकसभा) एलओपी राहुल गांधी लगातार जाति जनगणना की वकालत कर रहे हैं और इस देश के लोगों के वास्तविक मुद्दों को उठा रहे हैं। जब भी वे ऐसा करते हैं, तो भाजपा उन पर बहुत बुरे तरीके से हमला करती है। हमारे पीएम ने कहा था कि इस देश में केवल चार जातियां हैं, फिर जाति सर्वेक्षण की क्या जरूरत है? हम बहुत खुश हैं।

End of Feed