हरियाणा में लगातार तीसरी बार BJP की सरकार, सैनी ने दूसरी बार ली CM पद की शपथ, कैबिनेट में इन चेहरों को मिली जगह

Nayab Singh Saini takes oath : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लगातार तीसरी बार सरकार बन गई है। गुरुवार को राज्यपाल बंडारू दत्तारेय ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह दूसरा मौका है जब सैनी ने सीएम पद की शपथ ली है।

Nayab Singh Saini takes oath : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लगातार तीसरी बार सरकार बन गई है। गुरुवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री पद के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह दूसरा मौका है जब सैनी ने सीएम पद की शपथ ली है। इसके बाद महिपाल ढांडा, अनिल विज, किशन लाल पंवार, विपुल गोयल एवं अन्य नेताओं को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। भाजपा की इस नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला में हुआ। श्याम सिंह राणा, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, रणबीर गंगवा भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। श्रुति चौधरी, आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

CM Nayab Singh Saini

सीएम पद की शपथ लेते नायब सिंह सैनी।

शपथ लेने से पहले गुरुद्वारा-मंदिर गए सैनी

समारोह से कुछ घंटे पहले सैनी वाल्मीकि भवन गए और उन्होंने पंचकूला स्थित गुरुद्वारे एवं मनसा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा की नयी सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को तीव्र गति से आगे ले जाने की दिशा में काम करेगी। सैनी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कहा कि हरियाणा की जनता ने मोदी सरकार की नीतियों में विश्वास दिखाया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र को पूरी तरह लागू किया जाएगा।

End of Feed