देश

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने पुलिस से लूटीं 2 INSAS राइफल, हमले में दो जवान घायल; तलाशी अभियान जारी

सुकमा जिले में नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दो INSAS राइफल लूट ली हैं। जानकारी के मुताबिक, इस घटना में 2 जवान भी घायल हो गए है।

Image

सुकमा में नक्सली हमले में 2 जवान घायल

Photo : ANI

Chhattisgarh Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर 2 INSAS राइफल लूट ली हैं। यह घटना आज थाना जगरगुण्डा के तहत हुई, जब पुलिस की एक पार्टी साप्ताहिक बाजार की ड्यूटी पर थी। पुलिस ने कहा कि सुकमा में एक साप्ताहिक बाजार के दौरान नक्सली हमले में जगरगुंडा पुलिस स्टेशन के दो जवान भी घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया है। वहीं पुलिस ने कहा कि बुधवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में नक्सलियों ने एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान दिनेश पुजार के रूप में हुई, जो बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पुतकेल गांव का रहने वाला था। इससे पहले, छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा के पास अबूझमाड़ के जंगलों में हाल ही में हुई मुठभेड़ में कम से कम 38 नक्सली मारे गए।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article