सुरक्षाबलों के लगातार प्रहार से बौखलाए नक्सली, बीजापुर में की दो लोगों की गला रेतकर हत्या

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर लगातार शिकंजा कसते हुए हाल में कई नक्सलियों को मुठभेड़ में ढेर किया है। हाल ही में नक्सलियों को कई बड़े झटके लगे हैं।

Naxalites Kill Two Men in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने दो लोगों की हत्या कर दी है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना तर्रेम पुलिस थाना क्षेत्र के बुगदिचेरू गांव में सोमवार रात को हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अज्ञात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों, जिनकी पहचान करम राजू (32) और मदवी मुन्ना (27) के रूप में हुई, धारदार हथियार से उनके गले काट दिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Naxals

नक्सलियों ने की दो की हत्या (File photo - PTI)

नक्सलियों ने की हत्या

उन्होंने बताया कि अलर्ट होने के बाद सुबह पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले 26 जनवरी को नक्सलियों ने बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में एक 41 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी थी, उस पर प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के बारे में जानकारी लीक करने का आरोप लगाया था।

End of Feed