बीजापुर सुकमा सीमा पर जवानों पर नक्सलियों का IED धमाके से हमला, दो शहीद , चार घायल

बीजापुर जिले से एसटीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए निकले थे तभी नक्सलियों ने इस हमले को अंजाम दिया। घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

Naxalites IED Attack in Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में एसटीएफ के दो कांस्टेबल शहीद हुए हैं और चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों की हालत खतरे से बाहर है और सभी एयरलिफ्ट किया जा रहा है। बीजापुर जिले से एसटीएफ के जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। शहीद जवानों के नाम हैं- कांस्टेबल भरत साहू, निवासी रायपुर और कांस्टेबल सत्येर सिंह कांगे निवासी नारायणपुर।

Naxal

जवानों पर नक्सली हमला (File photo)

नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट किया

अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। घटना में विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो आरक्षक-भरत साहू और सत्येर सिंह कांगे शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवानों के घायल होने की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के दरभा डिवीजन, पश्चिम बस्तर डिवीजन और मिलिट्री कंपनी नंबर दो के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद 16 जुलाई को इन जिलों से एसटीएफ, डीआरजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया।

End of Feed