Chhattisgarh: सुरक्षाबलों के शिविर पर नक्सलियों का हमला, गोलीबारी में CRPF के दो जवान घायल

Naxal Attacks on Security Forces Camp: छत्तीसगढ़ के सुकमा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया गया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों मे सुरक्षाबल के शिविर पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायलहो गए।

Sukma Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के शिविर पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कमांडो घायल हुए हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

naxal chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला (प्रतीकात्मक फोटो)

सुरक्षाबलों के शिविर पर नक्सलियों ने कर दी गोलीबारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गोमगुड़ा गांव के करीब जंगल में नव स्थापित सुरक्षाबलों के शिविर पर नक्सलियों ने गोलीबारी कर दी। इस घटना में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के दो कमांडो घायल हो गए। उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षाबल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की है। घायल कमांडो का इलाज किया जा रहा है।

End of Feed