समुद्र में नौसेना का पराक्रम, INS सुमित्र ने समुद्री लुटेरों का निकाला दम, 19 पाकिस्तानी नागरिक छुड़ाए

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2024, 10:47 AM IST

INS Sumitra : खास बात यह है कि ये 19 लोग पाकिस्तानी नागरिक हैं। नौसेना ने समुद्री लुटेरों को भी पकड़ा है। नौसेना ने अपने आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी। आईएनएस सुमित्र ने जिस मालवाहक जहाज को लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया है, उसका नाम अल नईमी है।

INS Sumitra : अरब सागर और अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना लगातार अपना शौर्य दिखा रही है। मालवाहक जहाजों को सुरक्षा दे रहे नौसेना के युद्धपोत समुद्री डाकुओं के लूट के सभी प्रयासों को विफल कर रहे हैं। भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सुमित्र ने 24 घंटे से कम समय में दो व्यापारिक जहाजों को समुद्री डाकुओं के चंगुल से छुड़ाया है। समुद्री लुटेरों ने सोमलिया के पूर्वी तट पर एक मालवाहक जहाज पर कब्जा कर लिया था लेकिन आईएनएस सुमित्र ने इस जहाज को उनके कब्जे से छुड़ाया और चालक दल के 19 सदस्यों को मुक्त कराया।

somalian pirates

समुद्र में नौसेना का पराक्रम जारी।

मालवाहक जहाज पर लगा था ईरान का झंडा

खास बात यह है कि ये 19 लोग पाकिस्तानी नागरिक हैं। नौसेना ने समुद्री लुटेरों को भी पकड़ा है। नौसेना ने अपने आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी। आईएनएस सुमित्र ने जिस मालवाहक जहाज को लुटेरों के कब्जे से छुड़ाया है, उसका नाम अल नईमी है और इस पर ईरान का झंडा लगा हुआ था। नौसेना ने कहा कि मालवाहक जहाज के आपात स्थिति में होने की जानकारी मिलते ही भारतीय युद्धपोत हरकत में आ गया।

End of Feed