'हिंदुस्तान आतंकवाद को पूरी तरह तबाह करेगा...' गरजीं भाजपा नेता नवनीत राणा, पाकिस्तान को दी चेतावनी

Navneet Rana warned Pakistan: भाजपा नेता ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि पाकिस्तान को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसका वजूद भारत की वजह से है। इसलिए, पहलगाम आतंकी हमले के बाद हर भारतवासी में गुस्सा है। अभी तो ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया है। अगर नहीं सुधरे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो।

Navneet Rana warned Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद महाराष्ट्र के अमरावती में आयोजित तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता नवनीत राणा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद को पनाह देना नहीं रोका तो हिन्दुस्तान ने भी ठान लिया है कि पाक प्रायोजित आतंकी ढांचे को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।

Navneet Rana warned Pakistan

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता नवनीत राणा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी (फाइल फोटो)

रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए नवनीत राणा ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत में हिन्दू-मुस्लिम के बीच झगड़े कराने के मकसद से पहलगाम में आतंकी घटना को अंजाम दिया और हमारे निर्दोष लोगों की उनके धर्म के आधार पर गोली मारकर हत्या कर दी। आज मैं पाकिस्तान को बताना चाहती हूं कि हिंदुस्तान में रहने वाला हर नागरिक हिन्दुस्तानी है और हम हिन्दुस्तानी जब किसी का विरोध करते हैं तो आखिरी सांस तक दम नहीं लेते, जब तक कि विरोधी समाप्त न हो जाए। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत में लोगों को धर्म के आधार पर बांटने की पाकिस्तान की साजिश फेल हुई। भारत में रहने वाले सभी धर्मों के लोग एकजुट हैं और पीएम मोदी के साथ हैं। पीएम मोदी आतंकवाद को तबाह करने के लिए जो भी फैसले लेंगे पूरा देश उनके साथ है।

End of Feed