Navkar Mantra Divas 2026: दुनिया में संघर्षों के बीच 'नवकार मंत्र' का जाप बहुत सार्थक और प्रासंगिक, अमित शाह ने इसकी शक्ति का अर्थ बताया

World Navkar Mahamantra Day: अमित शाह ने कहा कि ऐसे दौर में जब दुनिया को शांति की बहुत जरूरत है, नवकार मंत्र का सामूहिक जाप माहौल को शुद्ध करने और मन की अशांति को शांत करने में मदद कर सकता है।

Amit Shah News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूरी दुनिया के कल्याण के लिए यहां नवकार मंत्र का सामूहिक जाप करना ऐसे समय में बहुत ही सार्थक और प्रासंगिक है, जब दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न विचारधाराओं को लेकर संघर्ष चल रहे हैं। 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मंत्र मनुष्य के जीवन को एक ऊंचे रास्ते की ओर ले जाते हैं, हमारी चेतना को जगाते हैं और नेक इरादों को मजबूत करते हैं।

दुनिया में संघर्षों के बीच 'नवकार मंत्र' का जाप बहुत सार्थक और प्रासंगिक, अमित शाह ने इसकी शक्ति का अर्थ बताया

दुनिया में संघर्षों के बीच 'नवकार मंत्र' का जाप बहुत सार्थक और प्रासंगिक, अमित शाह ने इसकी शक्ति का अर्थ बताया

उन्होंने कहा कि ऐसे दौर में जब दुनिया को शांति की बहुत जरूरत है, नवकार मंत्र का सामूहिक जाप माहौल को शुद्ध करने और मन की अशांति को शांत करने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा, 'इससे आपसी समझ, सद्भाव और एक-दूसरे के प्रति संवेदनशीलता भी मजबूत होगी।'

End of Feed