एक को मरवा दिया, दूसरे को भी मरवा दो- सुरक्षा घटी तो भड़क पड़े Navjot Singh Sidhu, मूसेवाला के परिवार से की मुलाकात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 3, 2023, 07:41 PM IST

Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता से उनके पैतृक गांव मनसा में मुलाकात की। पटियाला सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद आज सिद्धू, मूसेवाला के घर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उनके परिवार से मुलाकात की और भगवंत मान सरकार पर हमला बोला।

Navjot Singh Sidhu: कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को जेल से बाहर आते ही बड़ा झटका लगा है। सिद्धू की सुरक्षा मान सरकार ने घटा दी है। अब सिद्धू की सुरक्षी जेड प्लस घटाकर सीधे वाई प्लस कर दी गई है। मान सरकार के इस फैसले से नवजोत सिंह सिद्धू गुस्से में दिखे। उन्होंने कहा कि एक सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) को तो मरवा दिया अब मुझे भी मरवा दो।

navjot singh sidhu security

जेल से निकलते ही नवजोत सिंह सिद्धू की सरकार ने घटाई सुरक्षा

सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात

नवजोत सिंह सिद्धू जेल से निकलने के बाद आज सिद्धू मुसेवाला के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान सिद्धू ने मान सरकार पर जमकर हमला बोला और मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती को लेकर सरकार पर कई सवाल दागे। उन्होंने कहा कि पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था खराब हो चुकी है। सिद्धू मूसेवाला पर बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि वो यूथ आइकॉन थे, उनकी हत्या एक राजनीतिक साजिश भी हो सकती है। सिद्धू ने कहा- सरकारें लोगों को बचाने वाली हैं या फिर हत्यारी, क्या वो अपराधियों को संरक्षण दे रही है? सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा में क्यों कटौती की गई, सुरक्षा कटौती की घोषणा क्यों की गई। उन्हें मारने वाला गैंगस्टर है या फिर उनका गलत इस्तेमाल हो रहा है?"

End of Feed