देश

Navi Mumbai Metro: नवीं मुंबई में दौड़ी पहली मेट्रो, जानें टाइमिंग-रूट और किराया समेत सबकुछ

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 17, 2023, 08:51 PM IST

Navi Mumbai First Metro: मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाई जाएगी। मेट्रो सेवा पेंधर से बेलापुर टर्मिनल तक हर 15 मिनट में मिलेगी। इस रूट पर 11 स्टेशन होंगे।

Image

नवीं मुंबई मेट्रो आज से शुरू

Photo : Twitter

Navi Mumbai First Metro: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नवीं मुंबई के लोगों को मेट्रो की सौगात मिल ही गई। शुक्रवार यानी आज बेलापुर मेट्रो स्टेशन से पेंधर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सेवा शुरू की गई। सुबह 6 बजे पहली मेट्रो चली, जिसमें भारी भीड़ देखी गई। बता दें, पहले फेज में नवीं मुंबई के बेलापुर मेट्रो स्टेशन से पेंधर मेट्रो स्टेशन तक 11.10 किलोमीटर का रूट जनता के लिए खोला गया है। इस रूट पर करीब 11 मेट्रो स्टेशन होंगे।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि नवी मुंबई निवासियों के लिए मेट्रो सेवाओं को जल्द से जल्द चालू करने के लिए मेट्रो सेवाएं बिना किसी आधिकारिक कार्यक्रम के शुरू होंगी। बता दें, बहुप्रतीक्षित एलिवेटेड मेट्रो लाइन पिछले 13 वर्षों से निर्माणाधीन है। इसकी आधारशिला 2011 में रखी गई थी, लेकिन इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगातार देरी होती गई। आख़िरकार यह इस साल अप्रैल में इसका काम पूरा हो गया, लेकिन बीते 6 महीने से इसके आधिकारिक उद्घाटन का इंतजार हो रहा था।

बिना आधिकारिक उद्घाटन के शुरू की गई मेट्रो

शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने गुरुवार को को एक विज्ञप्ति में बताया कि मेट्रो सेवाएं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर बिना किसी आधिकारिक कार्यक्रम के जनता के लिए शुरू की जा रही हैं। मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मेट्रो सेवाएं नवी मुंबई के भीतर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी। सरकार का लक्ष्य मुंबई महानगर क्षेत्र में मेट्रो लाइनों का एक मजबूत नेटवर्क बनाना है।

जानें टाइमिंग और रूट

नवीं मुंबई की पहली मेट्रो का परिचालन आज से शुरू कर दिया गया है। मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलाई जाएगी। मेट्रो सेवा पेंधर से बेलापुर टर्मिनल तक हर 15 मिनट में मिलेगी। इस रूट पर 11 स्टेशन होंगे, जिसका डिपो तलोजा पंचानंद में स्थित है। 11 किलोमीटर के रूट के पर बेलापुर टर्मिनल, आरबीआई कॉलोनी, बेलपाड़ा, उत्सव चौक, केंद्रीय विहार, खारघर गांव, सेंट्रल पार्क, पेठपाड़ा, अमनदूत, पेटाली-तलोजा और पेंधर मेट्रो स्टेशन पड़ेंगे।

कितना होगा किराया

0 से 2 किलोमीटर - 10 रुपये

2 से 4 किलोमीटर - 15 रुपये

6 से 6 किलोमीटर - 20 रुपये

6 से 8 किलोमीटर - 25 रुपये

8 से 10 किलोमीटर- 30 रुपये

10 किलोमीटर से ज्यादा- 40 रुपये

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article