पुरी के विकास के लिए नवीन पटनायक ने अपने पिता की समाधि हटवा दी थी, सचिव ने किया खुलासा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 17, 2023, 05:54 PM IST

बीजू पटनायक के स्मारक का निर्माण 17 अप्रैल, 1997 को उनकी मृत्यु के बाद स्वर्गद्वार में स्थानीय नागरिक निकाय द्वारा किया गया था।

Naveen Patnaik: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की छवि एक विकास पुरुष की रही है। ओडिशा में विकास कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ते और इसके लिए सबसे अलग रास्ता भी चुनते हैं। ऐसे ही एक मामले में उन्होंने अपने ही दिवंगत पिता की समाधि को भी हटाने का आदेश दिया था जो विकास कार्य में बाधा बन रहा था। मामला 2019 का है। इससे पता चलता है कि नवीन विकास कार्यों की खातिर किसी भी तरह का कदम उठा सकते हैं।

Naveen Patnaik

पुरी के विकास की खातिर सीएम नवीन पटनायक का कदम

बीजू पटनायक की समाधि को हटाने का आदेश

एक वरिष्ठ नौकरशाह ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 2019 में पुरी के स्वर्गद्वार में अपने पिता और पूर्व सीएम बीजू पटनायक की समाधि को हटाने का आदेश दिया था। ऐसा इसलिए ताकि श्मशान में अधिक जगह बनाई जा सके और तीर्थ नगरी में सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा सके। 13 साल से अधिक समय से मुख्यमंत्री पटनायक जुड़े रहे और उनके निजी सचिव वीके पांडियन ने मंगलवार को दुबई में उड़िया समुदाय को संबोधित करते हुए यह बात कही।

End of Feed