National Panchayati Raj Day special: आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है। आज ही के दिन पंचायती राज कानून को संवैधानिक दर्जा मिला था।भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को पहला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया था। यह दिन 1992 में संविधान के 73 वें संशोधन के अधिनियमन का प्रतीक है। पंचायती राज दिवस मनाने का उद्देश्य है पंचायतों में जागरूकता फैलाकर व्यापक परिवर्तन लाना। इस दिशा में यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन सकारात्मक मुहिम चला रहा है और कश्मीर घाटी की पंचायतों में नशा मुक्ति अभियान चला रहा है।
नशा समाज के लिए गंभीर और घातक है। इसे मिटाकर नई पीढ़ी को बचाया जा सकता है। यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन ने इस बुराई को जम्मू-कश्मीर से मिटाने के लिए रणनीति बनाई और व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर युवाओं को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित किया। यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के अध्यक्ष संजय कुमार बताते हैं कि नशा उन्मूलन की इस मुहिम को जम्मू की पंचायतों से शुरू किया था, जो अब पूरे उत्तर भारत में फैलाने की योजना है। इस एनजीओ की ओर से अब तक सैकड़ों जागरूरता रैलियां और जागरूकता कैंप लगाए जा चुके हैं। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी उनकी इस मुहिम की प्रशंसा की है।
Youth For Transformation
यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन का जम्मू में पंचायतों को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान चर्चा में रहा है। यह पहली बार तब चर्चा में आया, जब उन्होंने पंचायत चुनावों के बहिष्कार के समय वहां के लोगों को चुनाव में शामिल होने के लिए विशेष मुहिम चलाई थी। कई दलों ने जम्मू में विगत पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था, उस समय यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने पंचायतों में एक जन जागरण अभियान चलाया और निचले स्तर की सरकार को बनाने के लिए जुड़ने की अपील की थी।
पंजाब में चलेगी नशा मुक्ति की मुहिम
यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के अध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी दी कि जम्मू कश्मीर के बाद पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव में पंजाब में ड्रग्स एक अहम मुद्दा था। इससे निपटने के लिए यूथ फॉर ट्रांसफॉर्मेशन पंजाब के ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगा।
