कांग्रेस को बड़ा झटका! ED के रडार पर AJL की तीन शहरों की संपत्तियां, कब्जे के लिए नोटिस जारी

National Herald case: एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के खिलाफ पीएमएलए मामले की ईडी जांच कर रही है। इस मामले में अब ईडी ने कुर्क संपत्तियों पर कब्जे के लिए नोटिस भेजा है।

National Herald case: एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) के खिलाफ पीएमएलए मामले में ईडी ने फिर से शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की तीन शहरों में मौजूद संपत्तियों पर ईडी ने कब्जे की तैयारी शुरू कर दी है। ईडी ने कांग्रेस नियंत्रित इन संपत्तियों को कब्जे के लिए नोटिस जारी किया है।

sonia gandhi rahul gandhi

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कुर्क संपत्तियों पर कब्जे के लिए नोटिस

एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL)की जिन संपत्तियों के लिए ईडी ने नोटिस जारी किया है, वो दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में स्थित हैं। ईडी ने कुर्क संपत्तियों पर कब्जे के लिए नोटिस जारी किया है। ईडी ने कहा- "एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दागी संपत्तियों को कब्जे में लेने की प्रक्रिया के हिस्से के रूप में, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए, 2002 की धारा 8 और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम (न्यायिक प्राधिकरण द्वारा पुष्टि की गई कुर्क या फ्रीज की गई संपत्तियों को कब्जे में लेना) नियम, 2013 के नियम 5(1) के अनुपालन में 11 अप्रैल को दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में संपत्ति के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी किया है, जिनके अधिकार क्षेत्र में वह क्षेत्र आता है जहां एजेएल की संपत्तियां स्थित हैं।"

End of Feed