Nashik Kumbh 2027: 'नासिक कुंभ मेला 2027' को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र में लाया जाएगा विधेयक

Nashik Kumbh 2027: महाराष्ट्र के नासिक में होने वाले कुंभ को लेकर हुई बैठक में जल्द ही शुरू होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में इस संबंध में विधेयक लाया जाएगा, फड़नवीस सरकार एक कानून लाना चाहती है जिससे कुंभ मेले का काम जल्द से जल्द और फास्ट ट्रैक पर हो।

KEY HIGHLIGHTS


  1. सरकार एक कानून लाना चाहती है जिससे कुंभ मेले का काम जल्द और फास्ट ट्रैक पर हो
  2. नासिक में कुंभ मेला 17 जुलाई, 2027 को शुरू होगा और एक महीने तक श्रद्धालु यहां स्नान करेंगे
  3. नासिक में कुंभ मेला 17वीं शताब्दी से आयोजित किया जा रहा है

Nashik Kumbh 2027: नासिक में कुंभ मेला 17 जुलाई, 2027 को शुरू होगा और एक महीने तक श्रद्धालु यहां स्नान करेंगे, कुंभ मेले का समापन 17 अगस्त, 2027 को होगा। कुंभ मेले का आयोजन नासिक से लगभग 38 किमी दूर गोदावरी नदी के पवित्र तट पर स्थित त्र्यंबकेश्वर में होगा इसके पहले नासिक में 2015 में महाकुंभ का आयोजन किया गया था।

Nashik Kumbh 2027

'नासिक कुंभ मेला 2027' के आयोजन को लेकर अभी से हो रही हैं तैयारियां

महाकुंभ का आयोजन 12 साल में एक बार प्रयागराज में होता है, जबकि सामान्य कुंभ हर 6 साल में हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होता है, अगला कुंभ वर्ष 2027 में महाराष्ट्र के नासिक में होगा।

End of Feed