BJP पर फिर हमलावर हुए नसीरुद्दीन शाह, बोले-'जो विधारधारा से सहमत नहीं उससे बदला ले रही भगवा पार्टी'

भाजपा पर निशाना साधते हुए अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस कथित प्रतिशोध के ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI) के छात्र हैं।

Naseeruddin Shah : अभिनेता नसीरुद्दीन शाह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमलावर हुए हैं। शाह ने शनिवार को भाजपा पर धांधली के जरिए बंगाल चुनाव जीतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी उन सभी लोगों से बदला लेने पर उतारू है, जो उसकी विचारधारा और नीतियों से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस कथित प्रतिशोध के ताजा शिकार सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI) के छात्र और फिल्म निर्माता बनने की आकांक्षा रखने वाले युवा हैं। नसीरुद्दीन ने कहा कि 'भाजपा एक झूठी पार्टी है।' एक्टर के इस बयान पर भाजपा पलटवार कर सकती है।

Naseeruddin Shah

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह।

छात्रों से हॉस्टल खाली करने को कहा गया-नसीरुद्दीन

अभिनेता ने कहा, 'संस्थान के प्रशासन से जवाबदेही की मांग करने के बदले छात्रों को कारण बताओ नोटिस थमाए गए, उन पर निगरानी रखी गई, उन्हें धमकियां दी गईं और अब उन्हें हॉस्टल खाली करने के लिए भी कहा गया है।' उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने पक्ष में बेशर्मी से किए जा रहे प्रचार को बढ़ावा देने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब वह लोगों का ब्रेनवॉश करने या उन्हें डराने की कोशिश भी कर रही है।

End of Feed