Narmadapuram News: शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही तेज रफ्तार टवेरा कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की मौत; 11 घायल

नर्मदा पुरम के पिपरिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा मंगलवार-बुधवार की रात तकरीबन ढाई बजे पिपरिया साड़िया रोड पर हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • नर्मदा पुरम में तेज रफ्तार टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकराई
  • कुछ घायलों को इलाज के लिए नर्मदापुरम के जिला अस्पताल में भर्ती किया है।
  • कार में सवार लोग शादी समारोह से वापस लौटते वक्त हुए भीषण हादसे का शिकार।

Narmadapuram News: नर्मदा पुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही एक टवेरा कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा मंगलवार-बुधवार की रात तकरीबन ढाई बजे पिपरिया साड़िया रोड पर हुआ। सभी युवक टवेरा कार से पिपरिया की ओर लौट रहे थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। हादसें में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए है। घायलों को नर्मदा पुरम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, टवेरा गाड़ी में 11 लोग सवार थे।

End of Feed