मोदी के पास जानें कौन सा है 'सुरक्षा कवच' जिस पर उन्हें है पूरा भरोसा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2023, 07:12 PM IST

Narendra Modi on Rahul Gandhi Allegations: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन पर लोगों का भरोसा अखबार की सुर्खियों और टेलीविजन पर चमकते चेहरों से नहीं हुआ है बल्कि उन्होंने देश के लिए पूरा जीवन खपा दिया है, पल-पल खपा दिया है तथा देश के लोग झूठे आरोपों पर भरोसा नहीं करने वाले हैं।

Narendra Modi on Rahul Gandhi Allegations on Gautam Adani:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोक सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि देश की जनता नकारात्मकता स्वीकार नहीं करती है और उनके ऊपर लगाये गये 'झूठे आरोपों' पर कभी भरोसा नहीं करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके पास 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद का सुरक्षा कवच है जिसे कोई भेद नहीं सकता।

narendra modi

लोक सभा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

अखबार की सुर्खियों से भरोसा नहीं बना

अडानी समूह से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस सहित विपक्ष के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन पर लोगों का भरोसा अखबार की सुर्खियों और टेलीविजन पर चमकते चेहरों से नहीं हुआ है बल्कि उन्होंने देश के लिए पूरा जीवन खपा दिया है, पल-पल खपा दिया है तथा देश के लोग झूठे आरोपों पर भरोसा नहीं करने वाले हैं। देशवासियों का जो मोदी पर भरोसा है वो इनकी (विपक्ष की) समझ से बाहर है और इनकी समझ से ऊपर की बात है।

End of Feed