देश

Narendra Modi फिर दुनिया के सबसे 'लोकप्रिय नेता': 76% लोगों ने किया पसंद- सर्वे, बाइडन-ट्रूडो टॉप-5 में भी नहीं

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 3, 2023, 02:38 PM IST

Morning Consult's List of World's Most Popular Leaders: मॉर्निंग कंसल्ट की वेबसाइट के मुताबिक, सर्वे के तहत सामने आई अप्रूवल रेटिंग्स 22 से 28 मार्च के बीच जुटाए गए डेटा के आधार पर हैं, जबकि पिछले सर्वे में पांच मार्च को पीएम मोदी 78 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले पायदान पर थे।

Image

Narendra Modi फिर दुनिया के सबसे 'लोकप्रिय नेता': 76% लोगों ने किया पसंद- सर्वे, बाइडन-ट्रूडो टॉप-5 में भी नहीं

Morning Consult's List of World's Most Popular Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने इस बार अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सरीखे नेताओं को इस मामले में पछाड़ा है। "मॉर्निंग कंसल्ट" (वैश्विक स्तर पर फैसले लेने वाली इंटेलिजेंस फर्म) की ओर किए गए सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी विश्व के सबसे पॉपुलर नेताओं की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं और इस दौरान उनकी अप्रूवल रेटिंग 76 फीसदी रही।

सूची में मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल ओब्रैडर 61 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ दूसरे नंबर और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी एल्बानीज 55 प्रतिशत रेटिंग के साथ तीसरी रैंक पर रहे। देखिए, यह रही पूरी लिस्टः

नरेंद्र मोदी - भारत76%
एंद्रेस मैनुअल ओब्राडोर - मेक्सिको61%
एंथनी अल्बानीस - ऑस्ट्रेलिया 55%
ऐलन बर्सेट - स्विजरलैंड 53%
लुइस इनैकियो लुला डा सिल्वा - ब्राजील 49%
जॉर्जिया मेलोनी - इटली49%
जो बाइडन - यूनाइटेड स्टेट्स 41%
एलेक्जैंडर डी क्रू - बेल्जियम 39%
जस्टिन ट्रूडो - कनाडा39%
पेड्रो सैंचेज - स्पेन38%
मॉर्निंग कंसल्ट की वेबसाइट के मुताबिक, सर्वे के तहत सामने आई अप्रूवल रेटिंग्स 22 से 28 मार्च के बीच जुटाए गए डेटा के आधार पर हैं, जबकि पिछले सर्वे में पांच मार्च को पीएम मोदी 78 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ पहले पायदान पर थे।

सर्वे से जुड़ी सूची फर्म की ओर से रविवार (दो अप्रैल, 2023) को जारी गई थी। कंपनी का कहना है कि उसने दुनिया भर में इस पोल के लिए रोजाना लगभग 20 हजार इंटरव्यू किए। अमेरिका में जहां इसके लिए सैंपल साइज 45 हजार था तो वहीं बाकी मुल्कों में सैंपल साइज का आंकड़ा 500 से 5000 के बीच था।

मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से यह भी बताया गया कि ऑनलाइन जुटाए गए ये इंटरव्यू किसी देश में वयस्कों के प्रतिनिधि नमूनों के बीच किए जाते हैं। भारत में जो सैंपल लिया गया, वह साक्षर आबादी का है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article