Nanded Hospital Death: नांदेड़ अस्पताल में गुरूवार को हुईं 14 और मौतें, मौत का आंकड़ा 51 हुआ

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 5, 2023, 09:41 PM IST

Nanded Hospital Death Update: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित सरकारी अस्पताल में 5 अक्टूबर को 14 और मरीजों की मौत होने से यहां मौत का आंकड़ा 51 हो गया है।

Nanded Hospital Horror Update: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल (Nanded Government Medical Hospital) में मौत का सिलसिला रूक नहीं रहा है, गुरूवार यानी 5 अक्टूबर को 14 और लोगों की जान चली गई इसके बाद अबतक 51 लोगों की मौत यहां हो चुकी है, ध्यान रहे कि 2 अक्टूबर को अस्पताल में 24 मौतें, 3 अक्टूबर को 6 और 4 अक्टूबर को 7 मौतें हुई थीं।

Nanded Hospital Death Update

नांदेड जिले के सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक डीन और एक डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

वहीं महाराष्ट्र पुलिस ने नांदेड जिले के सरकारी अस्पताल के कार्यवाहक डीन और एक डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है इस अस्पताल में 51 मरीजों की मौत हो चुकी है, अधिकारी ने बताया कि डॉ.शंकर राव चव्हाण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के कार्यवाहक डीन एस.आर. वाकोडे और बाल रोग विभाग के प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यह प्राथमिकी एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है जिसकी बेटी और नवजात शिशु की मौत हो गई थी।

End of Feed