नागपुर में दंगाइयों ने महिला पुलिसकर्मी से की छेड़छाड़, DCP की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला, संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा

Nagpur Violence : हिंसा के लिए उपद्रवियों की तैयारी से जुड़ी जो बातें सामने आई हैं, उससे प्रशासन और पुलिस महकमा हैरान है। इसमें एक मामला दो महिला पुलिसकर्मियों पर हुए हमले का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भलदरपुरा इलाके की एक गली में उपद्रवियों ने एक महिला पुलिसकर्मी को बुरी तरह से अपनी चंगुल और घेरे में ले लिया था।

Nagpur Violence : महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा के बाद शहर के 30 फीसदी हिस्से में कर्फ्यू लागू है। जगह-जगह पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल तैनात हैं। संवेदनशील एवं हिंसा प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, दंगा निरोधी दस्ते और राज्य रिजर्व पुलिस की तैनाती है। रिपोर्टों के मुताबिक किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए 8000 पुलिसकर्मियों को तैयार रखा गया है। जबकि हिंसा वाली जगहों महाल और हंसापुरी में स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। इन इलाकों में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है।

nagpur violence

नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा।

1,200 लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मंगलवार को पुलिस ने 1,200 लोगों के खिलाफ छह प्राथमिकी दर्ज की। इसमें विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सदस्यों के भी नाम हैं। इन संगठनों पर आरोप है कि इन्होंने सोमवार को मुगल बादशाह औरंगजेब का पुतला जलाया जिसके बाद हिंसा की शुरुआत हुई। अभी तक पुलिस ने हिंसा मामले में 50 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 10 टीम अभियान चला रही है। घायल 70 लोगों में राजा यूसुफ खान (17) और इमरान अंसारी (40) सरकार अस्पताल में भर्ती हैं। इनकी हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें वेटिलेटर पर रखा गया है।

End of Feed