प्रदर्शन से डरीं CM ममता! किले में बदला सचिवालय नबन्ना, तीन लेयर की सुरक्षा, हजारों पुलिसकर्मी तैनात

March to Nabanna : पश्चिम बंगाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) मनोज वर्मा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि किसी भी व्यक्ति या संगठन ने राज्य सचिवालय नबन्ना तक ऐसी रैली आयोजित करने की अनुमति नहीं मांगी है, उन्होंने बल को कार्यक्रम के बारे में जानकारी देने के लिए ईमेल भेजे।

March to Nabanna : कोलकाता के केजी कर अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप एवं हत्या मामले में बुरी तरह से घिरीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। वह लगातार निशाने पर हैं। ममता का इस्तीफा मांगा जा रहा है। कोलकाता का एक छात्र संगठन मंगलवार को उनके इस्तीफे की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल के सचिवालय नबन्ना तक मार्च निकालेगा। इस मार्च को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के भारी इंतजाम किए हैं। नबन्ना को किले में तब्दील कर दिया गया है और उसकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

mamata banerjee

कोलकाता रेप-मर्डर कांड के खिलाफ लोगों में गुस्सा।

नबन्ना की सुरक्षा त्रि-स्तीयर बनाई

शहर में छह हजार से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नबन्ना की सुरक्षा त्रि-स्तीयर बनाई गई है। इस मार्च का आयोजन पश्चिमबंगा छात्र समाज ने किया है। नबन्ना की तरफ आने वाली सड़कों के 19 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। यही नहीं प्रदर्शनकारियों को काबू में रखने के लिए कोलकाता, हावड़ा सिटी पुलिस, कॉम्बैट फोर्स, हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वॉड्स, रैपिड एक्शन फोर्स, क्विक रिएक्शन टीम्स और वाटर कैनन टीमों की तैनाती हुई है।

End of Feed