म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन ने जयशंकर से की मुलाकात, अब PM मोदी के साथ आगामी बैठक का इंतजार

India Myanmar Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर से शनिवार को म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने मुलाकात की। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।

India Myanmar Ties: विदेश मंत्री एस जयशंकर से म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने नई दिल्ली में शनिवार को मुलाकात की। म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद व्यापार, संपर्क, सीमा सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का बढ़ाना है।

Jaishankar U Min Aung Hlaing

जयशंकर से मिले म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग (फोटो साभार: @DrSJaishankar)

जयशंकर से मिले यू मिन

विदेश मंत्री जयशंकर ने 'एक्स' पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही कहा, ''आज नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात कर खुशी हुई। भारत और म्यांमार के बीच लंबे समय से चले आ रहे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत बनाने के प्रति उनके सकारात्मक दृष्टिकोण की सराहना करता हूं।''

End of Feed