देश

'मेरी पत्नी तो मुझे रविवार को निहारती रहती है...', 90 घंटे काम पर अदार पूनावाला ने कसा तंज

Work Life Balance: एक सप्ताह में 90 घंटे काम करने वाली बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने 90 घंटे काम वाली टिप्पणियों पर तंज कहा है। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी तो मुझे रविवार को निहारती रहती है।

Image

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला (फोटो साभार: @adarpoonawalla)

Photo : Twitter

Work Life Balance: एक सप्ताह में 90 घंटे कामकाज वाली बहस थमने का नाम ही नहीं ले रही है। इस कड़ी में अब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला का टिप्पणी भी शामिल हो गई। दरअसल, उन्होंने ज्यादा कामकाज के विचार की आलोचना की है। हाल ही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के अध्यक्ष एस.एन. सुब्रह्मण्यन ने सप्ताह में 90 घंटे काम करने से जुड़ी बहस छेड़ दी। जिसके बाद एक-एक कर उद्योगपतियों की टिप्पणियां सामने आ रही हैं।

पूनावाला ने क्या कुछ कहा?

अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हैशटैग वर्कलाइफबैलेंस के साथ एक पोस्ट में कहा, '' हां आनंद महिद्रा, यहां तक कि मेरी पत्नी एन पूनावाला भी मुझे अद्भुत मानती हैं, उन्हें रविवार को मुझे निहारना अच्छा लगता है। क्वालिटी वर्क हमेशा क्वांटिटी से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है।

'मेरी पत्नी तो मुझे रविवार को निहारती...', 90 घंटे काम पर अदार पूनावाला ने कसा तंज

क्वालिटी वर्क पर ध्यान दें

महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने बीते दिनों कहा कि सोशल मीडिया पर वह इसलिए नहीं हैं कि वह अकेले हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी बेहद खूबसूरत है। मुझे उसे निहारना अच्छा लगता है।

क्वालिटी वर्क पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि क्वालिटी वर्क पर ध्यान दें उसकी मात्रा पर नहीं, क्योंकि 10 घंटे में दुनिया बदल सकती है। 90 घंटे कामकाज को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं गलत नहीं कहना चाहता, लेकिन मुझे कुछ कहना है। मुझे लगता है कि यह बहस गलत दिशा में जा रही है, क्योंकि यह बहस काम की मात्रा के बारे में है...

आनंद महिंद्रा ने कहा, ''मेरा कहना यह है कि हमें क्वालिटी वर्क पर ध्यान देना होगा, न कि काम की मात्रा पर। इसलिए यह 40 घंटे, 70 घंटे या 90 घंटे की बात नहीं है। आप क्या परिणाम दे रहे हैं? भले ही यह 10 घंटे का हो, आप 10 घंटे में दुनिया बदल सकते हैं।''

क्या है पूरा मामला?

एलएंडटी के चेयरमैन एस.एन. सुब्रह्मण्यन की टिप्पणियों से सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने सवाल किया था, ''आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक निहार सकते हैं।'' साथ ही सुब्रह्मण्यन ने सप्ताह में 90 घंटे काम करने की वकालत की और सुझाव दिया कि कर्मचारियों को रविवार को भी छुट्टी नहीं लेनी चाहिए।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प