मेरी हिंदी भी एंटरटेनिंग है, थोड़ा सुनिए...हंगामा कर रहे कांग्रेस सांसदों पर सीतारमण का कटाक्ष

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 06:17 PM IST

वित्त मंत्री ने कहा, अगर कांग्रेस सदस्यों में साहस है और अगर इन्होंने अच्छा काम किया है तो सुनना चाहिए और जवाब देना चाहिए।

Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को लोकसभा में अर्थव्यवस्था पर श्वेतपत्र को चर्चा के लिए प्रस्तुत करते समय कांग्रेस को आड़े हाथ लिया और हंगामा कर रहे विपक्षी सदस्यों पर कटाक्ष करते हुए कहा, मेरी हिंदी भी एंटरटेनिंग है, थोड़ा सुन लीजिए। सीतारमण ने जब श्वेतपत्र का ब्योरा प्रस्तुत करते हुए पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की नीतियों की आलोचना की तो बीच-बीच में कांग्रेस के सदस्य हंगामा कर रहे थे।

Nirmala Sitharaman

निर्मला सीतारमण

सीतारमण बोलीं...मैं अपनी बात कहूंगी

वित्त मंत्री ने कहा, अगर उनमें (कांग्रेस सदस्यों में) साहस है और अगर इन्होंने अच्छा काम किया है तो सुनना चाहिए और जवाब देना चाहिए। सुनने की क्षमता नहीं है। फिर भी मैं छोड़ूंगी नहीं, मैं अपनी बात कहूंगी। उन्होंने कहा, वैश्विक आथिक संकट को तो नहीं संभाल सके, आज ज्ञान दे रहे है कि किस तरह संभालना है। उस समय क्या करना चाहिए था, कुछ नहीं किया। घोटाले के ऊपर घोटाले आते रहे। देश को ऐसी गंभीर अवस्था में छोड़कर चले गए भगवान जाने, अगर इनकी (कांग्रेस की) सरकार बनी रहती तो देश का क्या हाल होता।

End of Feed