देश

Pushpa 2 Stampede Row: 'मेरा चरित्र हनन किया जा रहा...', भगदड़ मामले में पहली बार खुलकर बोले अल्लू अर्जुन

Pushpa 2 Stampede Row: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को मची भगदड़ के मामले में पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं बच्चे की स्थिति के बारे में हर घंटे अपडेट ले रहा हूं। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, यह बहुत अच्छी बात है।

Image

अल्लू अर्जुन (फोटो साभार: https://x.com/alluarjun)

Photo : Twitter

Pushpa 2 Stampede Row: हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को मची भगदड़ के मामले में पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द बयां किया। बता दें कि संध्या थिएटर में 4 दिसंबर को भगदड़ मचने की वजह से एक महिला की मौत हो गई थी। साथ ही मृतक महिला का एक 8 वर्षीय बेटा घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अल्लू अर्जुन ने क्या कुछ कहा?

अल्लू अर्जुन ने 4 दिसंबर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि यह एक दुर्घटना है। परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। मैं बच्चे की स्थिति के बारे में हर घंटे अपडेट ले रहा हूं। उसकी हालत में सुधार हो रहा है, यह बहुत अच्छी बात है। बहुत सारी भ्रामक सूचनाएं हैं और झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मैं किसी विभाग या राजनेता को दोष नहीं देना चाहता हूं। मेरा चरित्र हनन किया जा रहा है।

अल्लू अर्जुन ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आरोपों को सिरे से नकार दिया। दरअसल, रेवंत रेड्डी ने प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए अल्लू अर्जुन पर रोड शो निकालने और भारी भीड़ के बावजूद भीड़ को देखकर हाथ हिलाने का आरोप लगाया था। रेड्डी ने कहा था कि सिनेमाघर प्रबंधन ने दो दिसंबर को पुलिस को एक पत्र लिखा था, जिसमें चार दिसंबर को अल्लू अर्जुन और अन्य लोगों के आने के दौरान सुरक्षा की मांग की गई थी। हालांकि, पुलिस ने भीड़ प्रबंधन में कठिनाइयों और प्रवेश व निकास के लिए केवल एक द्वार होने का हवाला देते हुए आवेदन को खारिज कर दिया था।

जमानत पर बाहर हैं अल्लू अर्जुन

4 दिसंबर की भगदड़ के बाद पुलिस ने मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

इसके बाद महिला की मौत के सिलसिले में 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी हुई। हालांकि, तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें उसी दिन 4 सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी और अल्लू अर्जुन को 14 दिसंबर की सुबह जेल से रिहा कर दिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article