देश

ये मुस्लिम महिला हिंदू धर्म अपनाने पर क्यों है अमादा, लगाया आरोप-'पति गैर मर्दों से कराता है यौन शोषण'- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 18, 2023, 11:11 PM IST
Image

प्रतीकात्मक फोटो

मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम महिला ने योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है, मुस्लिम महिला का पति उसे परेशान करता है और पुलिस में इस बात की शिकायत हो चुकी है, अब इन मामलों को महिला ने सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया है गौर हो कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक गर्भवती महिला ने अपने पति द्वारा दी गयी शारीरिक और मानसिक यातनाओं से तंग आकर इस्लाम धर्म छोड़ धर्म परिवर्तन करने की बात कही है।

मुस्लिम महिला की इस मांग से लोग हतप्रभ हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है, बकौल इस मुस्लिम महिला के उसका आरोप है कि उसका पति और उसका भाई उसके साथ गर्भावस्था के दौरान जबरन बलात्कार करते आ रहे हैं।

गैर मर्दों को बुलाकर उसका यौन शोषण भी करवा रहा है

यहीं नहीं इस मुस्लिम महिला के आरोपों की मानें तो उसका कहना है कि उसका पति पैसों के लालच में गैर मर्दों को बुलाकर उसका यौन शोषण भी करवा रहा है और उसपर जुल्म करता है।

मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया

महिला ने इस मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया है उन्होंने सीएम से गुहार लगाई है कि अगर न्याय नहीं मिला तो वह इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू बन जाएगी। इस गर्भवती महिला ने मुजफ्फरनगर पुलिस ऑफिस पहुंचकर अपने पति के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और उसका कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सारी तस्वीर साफ की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article