देश

Love Story: उजमा को भाया भागीरथ, मुस्लिम लड़की ने परिजनों के खिलाफ जाकर हिंदू प्रेमी संग रचाई शादी-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 2, 2023, 04:36 PM IST

Love Story in Pilibhit: प्यार के लिए पीलीभीत की एक मुस्लिम लड़की ने सब कुछ छोड़ दिया और उज्मा से उर्मिला बन कर अपने हिंदू प्रेमी से शादी रचा ली।

Muslim Girl Marries Hindu Lover: कहते हैं कि सच्चा प्यार जाति धर्म और मजहब की दीवार को नहीं मानता है चाहे इसके लिए कितनी भी कुर्बानियां क्यों ना देनी पड़े सच्चे प्रेमी इस राह पर एक बार आगे बढ़ जाते हैं तो पीछे नहीं लौटते हैं, ऐसा ही एक मामला यूपी के पीलीभीत शहर से सामने आया है जहां एक मुस्लिम लड़की ने अपने हिंदू प्रेमी से शादी की है।

बताया जा रहा है कि पीलीभीत के रहने वाले दो प्रेमियों की अनोखी शादी हुई, गौर हो कि दोनों का धर्म अलग अलग था, लिहाजा मजहब की दीवार आड़े आ रही थी, कहते हैं कि दोनों दो साल से एक दूसरे से प्रेम कर रहे थे।

उजमा अपने प्रेमी को पाने के लिए हिंदू धर्म अपनाकर उर्मिला बन गई

लिहाजा प्रेम को परवान चढ़ाने में दोनों ही पीछे नहीं रहे, मुस्लिम उजमा अपने प्रेमी को पाने के लिए हिंदू धर्म अपनाकर उर्मिला बन गई और फिर अपने प्रेमी भगीरथ के साथ शादी रचाई।

हिंदू-रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गई

खास बात ये कि वो हिंदू-रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गई, पीलीभीत के पड़ोसी जिले बरेली के एक आश्रम में दोनों का विवाह हुआ, वहीं उजमा उर्फ उर्मिला ने अपने परिवार से जान का खतरा भी बताया है, दोनों शादी के बाद बेहद खुश हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article