मुर्शिदाबाद हिंसा: बीएसएफ की 5 कंपनियों ने संभाला मोर्चा, रातभर की छापेमारी में 12 और आरोपी गिरफ्तार, जानिए अब कैसे हैं हालात

शनिवार को कलकत्ता हाई कोर्ट की एक विशेष पीठ ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान जिले में व्यापक हिंसा के मद्देनजर मुर्शिदाबाद में तुरंत केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया।

Murshidabad violence: संशोधित वक्फ कानून के विरोध में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जारी हिंसा के बीच बीएसएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। यहां राज्य पुलिस के सहयोग के लिए पांच कंपनियां तैनात की गई हैं। आईजी साउथ बंगाल फ्रंटियर करणी सिंह शेखावत ने कहा कि बीएसएफ पुलिस के साथ समन्वय में काम करेगी और क्षेत्र में शांति बहाल करने में मदद के लिए जरूरत पड़ने पर और बल भेजने के लिए तैयार है। मीडिया से बात करते हुए शेखावत ने कहा, हमें इस स्थिति में उनके साथ मिलकर काम करना होगा। इसी पर चर्चा हुई। हमने पुलिस की मदद के लिए अपनी पांच कंपनियां भेजी हैं। हम यहां पुलिस की मदद करने आए हैं, स्वतंत्र कार्रवाई के लिए नहीं। हम राज्य पुलिस की मांग के अनुसार काम करेंगे।

Murshidabad violence

मुर्शिदाबाद में हिंसा

हिंसा में 12 और गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की मौत के सिलसिले में 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि मुस्लिम बहुल जिले में कहीं से भी हिंसा की कोई नई घटना सामने नहीं आई और सुरक्षा बल कड़ी निगरानी कर रहे हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिले के सुती, धुलियान, शमशेरगंज और जंगीपुर इलाकों में स्थिति शांतिपूर्ण है। रात भर छापेमारी जारी रही और 12 और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही अब तक 150 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed