26 साल से पुलिस को छका रहा था मर्डर का आरोपी, न पास रखता था फोन और ना जाता था गांव, सूरत PCB ने ऐसे दबोचा

आरोपी ने बताया कि वर्ष 2000 में वह सूरत के पांडेसरा इलाके में हमाली का काम करता था। इसी दौरान दत्तू मालजी पाटील नाम के व्यक्ति के साथ उसका विवाद हो गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान उसने लकड़ी के डंडे से हमला किया, जिससे दत्तू मालजी पाटील की मौत हो गई।

सूरत शहर पुलिस की प्रिवेंशन ऑफ क्राइम ब्रांच (PCB) ने हत्या के एक मामले में पिछले 26 साल से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र के नासिक ग्रामीण इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 62 वर्षीय उमेश गोपाल मानकर के रूप में हुई है। वह पांडेसरा पुलिस स्टेशन में वर्ष 2000 में दर्ज हत्या के मामले में वांछित था।

26 साल से फरार हत्यारोपी उमेश हुआ गिरफ्तार।

26 साल से फरार हत्यारोपी उमेश हुआ गिरफ्तार।

पुलिस के मुताबिक, PCB के PI आर.एस. सुवेरा के निर्देश पर सूरत शहर और अन्य जिलों के अलग-अलग पुलिस थानों में हत्या, लूट, डकैती, दुष्कर्म और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही थी। लंबे समय से फरार आरोपियों के मूल निवास, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों की जानकारी का विश्लेषण कर उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं।

End of Feed