कर्नाटक में BJP विधायक पर फेंके गए अंडे, पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप- Video

Munirathna Egg Attack: भाजपा विधायक मुनिरत्न पर बुधवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने अंडे फेंके। मुनिरत्न राज्य की राजधानी के पश्चिमी हिस्से में स्थित लक्ष्मीदेवी नगर इलाके के लगगेरे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। बता दें, कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ हाल ही में दो मामले दर्ज किए गए हैं। उन्हें सितंबर में गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन अक्टूबर में उन्हें जमानत दे दी गई थी।

Munirathna Egg Attack: कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक मुनिरत्न पर बुधवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान अज्ञात लोगों ने अंडे फेंके। मुनिरत्न राज्य की राजधानी के पश्चिमी हिस्से में स्थित लक्ष्मीदेवी नगर इलाके के लगगेरे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। घटना के बाद भाजपा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विधायक पर अंडे फेंकने का आरोप लगाया।

Munirathna Egg Attack

BJP विधायक मुनिरत्न पर फेंके गए अंडे

मुनिरत्ना 2019 में बीजेपी में हुए थे शामिल

पूर्व मंत्री पर कथित तौर पर उस समय हमला किया गया जब वह सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापस लौट रहे थे। यह घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि आरआर नगर विधायक वाजपेयी जयंती समारोह में भाग लेने के बाद अपनी कार की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना घटी। वीडियो में विधायक को अपने साथियों और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ चलते हुए देखा जा सकता है, तभी विपरीत दिशा से उनके सिर पर अंडा फेंका जाता है।नंदिनी लेआउट पुलिस स्टेशन ने घटना की जांच के लिए मामला दर्ज किया। पुलिस के सूत्रों के अनुसार, मुनिरत्न आधी रात तक अस्पताल में थे। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे यह कहते हुए छुट्टी दे दी कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।

End of Feed