देश

पीलीभीत में हुए आतंकियों के मुठभेड़ के मामले सामने आया लंदन कनेक्शन, पुलिस कर रही मामले की जांच

Pilibhit: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकियों के लंदन से कनेक्शन की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के इन आतंकियों की मदद के लिए लंदन से एक इंटरनेट कॉल की गई थी। इस कॉल के जरिए स्थानीय युवक से मदद मांगी गई थी, जो बाद में आतंकियों के साथ होटल में नजर आया था।

Image

पीलीभीत में हुए आतंकियों के मुठभेड़ मामले में सामने आया लंदन कनेक्शन

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Khalistan Zindabad Force: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हुए आतंकियों के मुठभेड़ मामले में एक नया मोड़ आया है। मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों का लंदन से कनेक्शन सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के इन आतंकियों की मदद के लिए लंदन से एक इंटरनेट कॉल की गई थी। इस कॉल के जरिए स्थानीय युवक से मदद मांगी गई थी, जो बाद में आतंकियों के साथ होटल में नजर आया।

तीनों आतंकियों के पास जो कॉल आई थी, वह लंदन से की गई थी। यह कॉल स्थानीय युवक को की गई थी, जिसने आतंकियों की मदद की। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर इस युवक की पहचान हुई, जो होटल में आतंकियों के साथ नजर आ रहा था। सीसीटीवी में दिखाई दे रहे दोनों युवक पीलीभीत जिले के गजरौला इलाके के रहने वाले हैं। इसके बाद, पीलीभीत पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन दोनों युवकों को हिरासत में लिया।

लंदन से स्थानीय युवकों को आई थी कॉल

पुलिस ने बताया कि इन युवकों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि लंदन से उन्हें किसने कॉल की थी और उनका मकसद क्या था। कॉल करने वाला शख्स कुछ साल पहले ग्रीस में था और अब लंदन में रह रहा है। दरअसल यह मामला पंजाब में पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले से जुड़ा है, जो एक महीने में सातवां हमला था। जानकारी के अनुसार हमलावर एक ऑटो में बैठकर पुलिस चौकी पर पहुंचे और ग्रेनेड फेंककर फरार हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी। पोस्ट में कहा गया था कि यह हमला उनके द्वारा जत्थेदार भाई रणजीत सिंह जम्मू की अगुवाई और भाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मनु अगवान की देखरेख में किया गया। पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि इस हमले का उद्देश्य पंजाब ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों में भी सिखों के बारे में अपमानजनक और गलत बातें बोलने वालों को जवाब देना था।

पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद पंजाब पुलिस पूरी तरह से एक्शन में आ गई थी। इस हमले के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) ने राज्य में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया था। इसके चलते एनआईए ने पंजाब के विभिन्न इलाकों में आठ जगहों पर छापेमारी की थी। रेड के दौरान आतंकी हमले से संबंधित अहम इनपुट प्राप्त हुए थे, जिन्हें पंजाब पुलिस को सौंप दिया गया था। पंजाब पुलिस ने इन इनपुट्स के आधार पर हमलावरों की तलाश में यूपी का रुख किया। इस दौरान यूपी के पीलीभीत जिले में पंजाब और यूपी पुलिस की संयुक्त टीम के साथ एक मुठभेड़ हुई, जिसमें हमलावरों से पुलिस का सामना हुआ। इस मुठभेड़ में तीन आरोपियों की गोली लगने के बात मौत हो गई है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें