IndiGo flight Emergency Landing: मुंबई से विशाखापत्तनम जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को तकनीकी समस्या के कारण हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने समस्या की पहचान की और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से लैंडिंग की अनुमति मांगी, जिसके बाद विमान की लैंडिंग हुई। इस विमान में 144 यात्री सवार थे।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है...
